नेपाल में मनाया जाएगा Gen Z शहीद दिवस, प्रशासनिक कार्यालयों लगेगी 45 शहीदों की लिस्ट

नेपाल की अंतरिम सरकार ने निर्णय लिया कि 8 सितंबर को Gen Z शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा. सितंबर 8 और 9 को हुए Gen Z आंदोलन में कुल 76 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से सुशिला कार्की सरकार ने 45 व्यक्तियों को शहीद घोषित किया.

Advertisement
Gen Z आंदोलन में शहीन नामों को नेपाल गजट में 3 नवंबर को प्रकाशित किया गया था. (File Photo- PTI) Gen Z आंदोलन में शहीन नामों को नेपाल गजट में 3 नवंबर को प्रकाशित किया गया था. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:08 AM IST

नेपाल की अंतरिम सरकार ने सोमवार को सभी जिला प्रशासनिक कार्यालयों को निर्देश दिया कि वे Gen Z आंदोलन के दौरान शहीद घोषित किए गए 45 व्यक्तियों के नाम प्रदर्शित करें. ये आंदोलन सितंबर में हुआ था, जिसने के.पी. शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया. सितंबर 8 और 9 को हुए Gen Z आंदोलन में कुल 76 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से सुशिला कार्की सरकार ने 45 व्यक्तियों को शहीद घोषित किया. इन नामों को नेपाल गजट में 3 नवंबर को प्रकाशित किया गया था.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को एक सर्कुलर जारी कर मुख्य जिला अधिकारी (CDO) कार्यालय में इन 45 शहीदों की आधिकारिक सूची प्रदर्शित करने का आदेश दिया. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्राधिकरण सुनिश्चित करेंगे कि यह सूची तीन दिनों के भीतर CDO कार्यालयों में दिखाई जाए.

इसके अलावा, अंतरिम सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि 8 सितंबर को Gen Z शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस कदम को नेपाल सरकार ने Gen Z आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के सम्मान और स्मरण के रूप में उठाया गया कदम बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »