जब मैक्रोन ने ट्रंप से मिलाया हाथ तो काफी देर तक नहीं छूटा साथ

सीएनएन ने मैक्रोन के साक्षात्कार के हवाले से बताया, 'यह राजनीति का अल्फा या ओमेगा (शुरुआत या अंत) नहीं है बल्कि सच्चाई का पल है.'

Advertisement
इमानुएल मैक्रोन और डोनाल्ड ट्रंप इमानुएल मैक्रोन और डोनाल्ड ट्रंप

नंदलाल शर्मा

  • पेरिस ,
  • 29 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रोन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाथ मिलाने पर प्रतिक्रिया दी है. मैक्रोन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जरूरत से ज्यादा देर तक हाथ मिलाते रहने का गहन महत्व है. मैक्रोन ने ब्रसेल्स में ट्रंप से काफी देर तक हाथ मिलाया और इस दौरान साफ लगा कि दोनों के बीच सब कुछ सहज नहीं है.

Advertisement

ने जर्नल डू डिमांशे को दिए साक्षात्कार में बताया, 'उनके (ट्रंप) साथ मेरा हाथ मिलाना निश्छल नहीं था.' सीएनएन ने के साक्षात्कार के हवाले से बताया, 'यह राजनीति का अल्फा या ओमेगा (शुरुआत या अंत) नहीं है बल्कि सच्चाई का पल है.'

दोनों नेताओं के बीच 25 मई को नाटो सम्मेलन से इतर मुलाकात हुई थी और दोनों ने प्रेस के सामने देर तक हाथ मिलाया था. ने इसे अपनी नेतृत्व से जुड़ी भाव भंगिमा से जोड़ा.

मैक्रोन ने कहा, 'हमें यह दिखाना चाहिए कि हम छोटी-छोटी रियायतें नहीं करेंगे, प्रतीकात्मक भी नहीं.' मैक्रोन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ट्रंप के राजनयिक रुख का भी जिक्र किया.

मैक्रोन ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप, तुर्की के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति सत्ता संबंधी मानसिकता से ग्रस्त हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं सार्वजनिक दोषारोपण की कूटनीति में विश्वास नहीं रखता बल्कि द्विपक्षीय बातचीत में विश्वास करता हूं. किसी भी चीज को यूं ही नहीं जाने दूंगा. इसी तरह से कोई अपने लिए सम्मान हासिल कर सकता है.'

Advertisement

मैक्रोन ने यह कहते हुए साक्षात्कार समाप्त किया कि उन्हें विश्वास है कि वह ट्रंप के साथ 'सौहार्दपूर्ण संबंध' स्थापित कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »