अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, ट्रंप भी थे मौजूद

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में आधी रात गोलीबारी की गई. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement
गोलीबारी के वक्त ट्रंप व्हाइट हाउस में वीकेंड बिता रहे थे. (Photo: ITG) गोलीबारी के वक्त ट्रंप व्हाइट हाउस में वीकेंड बिता रहे थे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस के बेहद करीब गोलीबारी की गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने रविवार को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित लाफायेट पार्क के पास आधी रात को गोलीबारी हुई. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे.

व्हाइट हाउस को पास गोलीबारी की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे पार्क और उसके आसपास के इलाकों की तलाशी ली. हालांकि, इस फायरिंग में न तो कोई संदिग्ध पाया गया और न ही किसी के घायल होने की खबर है.  फिलहाल सुरक्षा एजेंसिया घटना की जांच कर रही है.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपना वीकेंड बिता रहे थे. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि व्हाइट हाउस का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है.

लाफायेट पार्क, व्हाइट हाउस के ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ स्थित है, पिछले कई हफ्तों से यहां मरम्मत और रेवोवेशन का काम चल रहा है. इसकी वजह से ये फेंसिंग से ढका हुआ है. इसके बावजूद सुरक्षा क्षेत्र के इतने करीब गोलीबारी का मामला सामने आया है. इस घटना पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति पागलपन की स्थिति में हैं...', ट्रंप के मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए सवाल

व्हाइस हाउस के इतने करीब हुई फायरिंग का 'डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया पुलिस' और 'यूएस पार्क पुलिस' के साथ मिलकर जांच कर रही है. सुरक्षा टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और खुफिया सूचनाओं के जरिए शूटर्स और गोली चलाने की पीछे असल वजह जानने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement

ट्रंप की धमकी और ईरान की चेतावनी

बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की जंग को अब 38 दिन हो गए हैं. ट्रंप ने धमकी दी है कि वो मंगलवार को ईरान पर बड़े हमले करेंगे और ईरान के कई बड़े पुल तबाह कर देंगे. दूसरी तरफ, ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल के लिए अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहले की तरह आसान नहीं होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement