यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

Advertisement
सुपर मार्केट में साइबर अटैक हुए हैं. (Photo- Reuters) सुपर मार्केट में साइबर अटैक हुए हैं. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

यूरोप के सुपरमार्केट में अब साइबर हमलावर फ्रिज और फ्रीजर को निशाना बना रहे हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में कई स्टोर के कूलिंग सिस्टम में अचानक गड़बड़ी सामने आई है. कुछ जगहों पर फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कंपनियों ने इसे साइबर हमले से जुड़ा मामला बताया है. इससे पहले फ्रांस में भी इसी तरह का हमला हुआ था, जहां सैकड़ों सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर हैकर्स ने कब्जा कर लिया था.

Advertisement

सोमवार को बेल्जियम और लक्जमबर्ग में सुपरमार्केट चलाने वाली कंपनियों अहोल्ड डेलहाइज और कोलरुइट ने बताया कि रात के दौरान हुए एक आईटी हमले से दर्जनों स्टोर के फ्रिज और फ्रीजर प्रभावित हुए. डेलहाइज की प्रवक्ता सारा डी मिस्टर के मुताबिक, कंपनी को कूलिंग सिस्टम में तापमान बढ़ने का पता चला और अब इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: फ्रीजर में साइबर अटैक से फ्रांस में हाहाकार, सुपरमार्केट के फ्रिज बने ओवन, 50°C तक पहुंचा टेंपरेचर

बेल्जियम की रेफ्रिजरेशन कंपनी सबकोबेल के सीईओ स्टीफन मोएलन्स ने बेल्गा न्यूज एजेंसी को बताया कि यह साइबर हमला था. हमलावरों ने कूलिंग यूनिट के इवेपोरेटर को डीफ्रॉस्ट मोड में डाल दिया था. वहीं, कोलरुइट ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि उसके पांच स्टोर के फ्रिज सिस्टम पर हमला हुआ.
स्वीडन में भी फ्रिज का तापमान 50 डिग्री पहुंचा

Advertisement

स्वीडन में भी सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम को निशाना बनाया गया. देश के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख जॉन बिलॉव ने बताया कि उनका सेंटर किराना स्टोर के रेफ्रिजरेशन सिस्टम से जुड़े कई मामलों की जांच कर रहा है.

स्वीडन के एक ICA स्टोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि रात में उसके फ्रिज और फ्रीजर का तापमान हैक करके 50 डिग्री सेल्सियस कर दिया गया था. हालांकि, बाद में स्टोर दोबारा खोल दिया गया. स्टॉकहोम के एक अन्य ICA स्टोर में सूचना लगाई गई कि साइबर हमले के कारण उसके सभी फ्रीजर खराब हो गए हैं. स्टोर के सेल्स मैनेजर के मुताबिक, हमला रात करीब 2 बजे हुआ और सुबह 5:30 बजे इसका पता चला. स्वीडन की सुपरमार्केट चेन Coop ने भी बताया कि उसके छह स्टोर इसी तरह के हमले से प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: सुपरमार्केट के कूड़ेदान से खाना निकालकर खाती है महिला, 4 साल से बचा रही राशन का पैसा

यूरोप में यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने फ्रांस में हैकर्स ने सैकड़ों सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर कब्जा कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया था. इससे आग लगने और खाने-पीने की चीजें खराब होने की घटनाएं हुई थीं.

Advertisement

एस्टोनिया की एक सुपरमार्केट चेन भी इस हमले की चपेट में आई. टेक्नोलॉजी सप्लायर किटमैन कोल्डटेक के सीईओ जैन मुत्सो ने बताया कि सोमवार सुबह एक स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान 50 डिग्री कर दिया गया था. हालांकि, उन्होंने प्रभावित सुपरमार्केट का नाम नहीं बताया.

साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख जॉन बिलॉव ने कहा कि स्वीडन में कई ऐसे डिवाइस सामने आए हैं, जिन्हें दूर से कंट्रोल किया जा सकता है और जिनके सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की जरूरत है. फ्रिज, हीटिंग सिस्टम, सिक्योरिटी कैमरे और अलार्म नेटवर्क जैसे उपकरणों के इंटरनेट से जुड़ने के कारण अब साइबर अपराधियों के लिए इन्हें निशाना बनाना आसान हो गया है. फिलहाल इन हमलों के पीछे किसका हाथ है, यह साफ नहीं है. किसी ने भी इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »