ट्रंप के घर को उड़ाने की साजिश, शॉटगन और पेट्रोल कैन लिए घुसा हमलावर... सीक्रेट सर्विस ने सीने में उतार दी गोली

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर एक सुरक्षा उल्लंघन में 20 साल के युवक की गोलीबारी में मौत हो गई. युवक के हाथ में फ्यूल कैन और शॉटगन जैसा हथियार था, जिसे देखकर यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ने उसे रोकने की कोशिश की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यहीं आवास है.

Advertisement
मार-ए-लागो परिसर के बाहर रात में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई (Photo: AFP/ Reuters) मार-ए-लागो परिसर के बाहर रात में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई (Photo: AFP/ Reuters)

रोहित कुमार

  • वॉशिंगटन,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

अमेरिका के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलीशान आशियाने मार-ए-लागो में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की. यह हमलावर पेट्रोल कैन और शॉटगन लिए मार-ए-लागो परिसर में घुस आया. ट्रंप की सुरक्षा में सेंध की भनक लगते ही सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध शख्स को मार गिराया. यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस के एक डिप्टी ने संदिग्ध पर फायर किया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस शख्स की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी. 

Advertisement

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक के इस संदिग्ध व्यवहार के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लिया. युवक की ओर से परिसर की सुरक्षा पर खतरा होने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति के तनावपूर्ण होने के कारण गोलीबारी हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई.

इस घटना के बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई), यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के कई पहलुओं को जांच के दायरे में बताया है और बताया कि जांच जारी है. वे सभी तथ्यों और सुरागों को इकट्ठा कर मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि घटना के असल कारण सामने आ सकें.

यह भी पढ़ें: 'भारत का कुछ नहीं बिगड़ेगा...', ट्रंप के 15% टैरिफ बम पर एक्सपर्ट ने समझाया गणित

Advertisement

यह सुरक्षा उल्लंघन की घटना मार-ए-लागो जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मार-ए-लागो में रहते हैं. यहां उनका निजी रिसॉर्ट और मुख्य निवास है. 

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर सेमी ऑटोमैटिक राइफल संग छिपे आरोपी को जज ने सुनाई उम्रकैद

सितंबर 2024 में वेस्ट पाम बीच के ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के आरोपी रयान रूथ को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. रूथ ने अदालत में हत्या के इरादे से इनकार किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement