सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एक विमान में छेद हो गया, हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित जमीन पर उतार लिया. अब आशंका यह जताई गई है कि विमान में विस्फोट बम से हुआ है.
दाल्लो एयरलाइंस के विमान ने मंगलवार को मोगादिशु से दिजिबूती के लिए उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही इसे में उतारा गया.
Flight D3 159 SX.BHS A321, operated by Hermes airlines departed from Mogadishu Airport bound for Djibouti on Feb 2, 2016...
Posted by on'किसी विस्फोटक से हुआ धमाका'
विमान में 74 यात्री सवार थे और पुलिस का कहना है कि दो लोग घायल हो गए थे, जबकि एक की मौत की भी सूचना है. सर्बियाई पायलट व्लादिमीर वोडोपिवेक ने कहा कि उन्हें लगता है कि धमाका किसी से हुआ.
घटना की जांच शुरू
सोमालिया के सिविल एविएशन डायरेक्टर अब्दिवाहित उमर ने बताया कि विमान में धमाके के बाद से एक व्यक्ति गायब था. एक शख्स की लाश बरामद की गई है हालांकि अभी जांच की जा रही है कि वह विमान में सवार था या नहीं. उन्होंने कहा, 'घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि अब तक धमाके की सही वजह पता नहीं चल सकी.'
एयरलाइंस ने अपने फेसबुक पेज पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही धमाका हुआ जिसकी वजह से इसे वापस बुलाना पड़ा.
ब्रजेश मिश्र