54 साल बाद घर पहुंचे चीनी सैनिक का जोरदार स्वागत

पूर्व चीनी सैनिक वांग की 1963 में भारत-चीन बॉर्डर पार कर भारत आ गये थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि 1969 में उन्हें रिहा कर दिया गया था, जिसके बाद वह मध्य प्रदेश के टिरोडी गांव में रहते थे, जहां उन्होंने भारतीय महिला सुशीला से विवाह किया.

Advertisement
घर पहुंचे सैनिक का जोरदार स्वागत घर पहुंचे सैनिक का जोरदार स्वागत

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

54 साल भारत में रहने के बाद पूर्व चीनी सैनिक वांग की अपने घर वापिस लौट चुके हैं, चीन में अपने घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. 77 वर्षीय वांग की पिछले माह ही अपने परिवार के साथ शांक्सी प्रांत की राजधानी शिआन पहुंचे थे, रविवार को वह अपने गांव शियाओजियान पहुंचे हैं.

वांग अपने गांव में पैतृक घर में पहुंचे, वहां अभी उनके बड़े भाई रहते हैं. गांव पहुंच कर उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी. वांग के बेटे विष्णु वांग ने कहा कि इतने सालों के बाद मेरे पिता के लिए काफी मायने रखता है, यहां पर उन्हें देखने के लिए हजारों लोग आए थे. पूरा गांव उनके आने का जश्न मना रहा है. वांग का गांव शियाओजियान राजधानी शियान से दो घंटे की दूरी पर है.

Advertisement

1963 में पार किया था बॉर्डर
पूर्व चीनी सैनिक वांग की पार कर भारत आ गये थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि 1969 में उन्हें रिहा कर दिया गया था, जिसके बाद वह मध्य प्रदेश के टिरोडी गांव में रहते थे, जहां उन्होंने भारतीय महिला सुशीला से विवाह किया.

चीन लौटे परिवार को ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह चीन में रहेंगे या भारत में, वांग के बेटे विष्णु का वीजा मात्र 2 साल के लिए बचा है. वांग का पूरा परिवार अभी भारत में ही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement