चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति की दलाई लामा से मुलाकात पर चीन का बड़ा कदम, बीजिंग ने संबंध तोड़े

भारत में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पेट्र पावेल की हालिया मुलाकात पर चीन ने कड़ा रुख अपनाया है. चीन ने इस मुलाकात के बाद चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति के साथ अपने सभी संबंध खत्म करने का फैसला किया है.

Advertisement
दलाई लामा से भारत में मिलने पर चीन ने चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति से अपने संबंध खत्म किए (Photo: X@/dalailama) दलाई लामा से भारत में मिलने पर चीन ने चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति से अपने संबंध खत्म किए (Photo: X@/dalailama)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:53 AM IST

भारत में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रहते हैं. हाल में ही उनसे चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात को लेकर चीन बिफर गया है. चीन ने फैसला लिया है कि वह राष्ट्रपति पावेल के साथ अपने संबंध खत्म कर रहा है. बीजिंग ने कहा कि ऐसा करके वह इस मुलाकात पर कूटनीतिक विरोध दर्ज कर रहे हैं. 

Advertisement

दलाई लामा और राष्ट्रपति पावेल की मुलाकात लद्दाख में 27 जून को हुआ था. यह पहली बार था कि किसी देश के मौजूदा राष्ट्रपति ने भारत में दलाई लामा से मुलाकात की हो. इस मुलाक़ात के दौरान राष्ट्रपति पावेल ने उन्हें 90वें जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं दी. 

राष्ट्रपति पावेल ने तिब्बतियों के मानवाधिकार, भाषा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए समर्थन को दोहराया. इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के समर्थन का प्रतीक माना गया.

चीन ने जताई आपत्ति

मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया किया कि बीजिंग इस मुलाकात पर कड़ी आपत्ति जता रहा है. वह चेक राष्ट्रपति पेत्र पावेल से सभी कूटनीतिक या सरकारी संबंध निलंबित कर रहा है. 

बीजिंग ने राष्ट्रपति और दलाई लामा की मुलाकात को 'भड़काने वाली कार्रवाई' बताया है. 

यह भी पढ़ें: 'दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मुद्दा चीन-भारत संबंधों में कांटा बन चुका है', चीनी राजदूत का तीखा बयान

Advertisement

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर चीन ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया

6 जुलाई को दलाई लामा ने अपना 90वें जन्मदिन मनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी. जन्मदिन के समारोह में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हुए थे. इस पर भी चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी. 

चीन ने कहा था कि दलाई लामा धर्म के नाम पर ‘शिजांग’ (तिब्बत) को चीन से अलग कर रहे हैं. चीन ने भारत को चेतावनी दी थी कि तिब्बत के आंतरिक मामलों में दखल न दे. 

दलाई लामा ने ऐलान किया था कि रिइंकार्नेशन पर फैसला वह स्वतंत्र रूप से लेंगे. जिस पर चीन ने कहा कि दलाई लामा को दलाई लामा संस्था जारी या खत्म करने लेकर फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »