चीन के पोर्ट पर कार्गो शिप में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 5 लापता

चीन के एक पोर्ट पर कार्गो शिप में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement
अभी तक आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. (Photo: AFP) अभी तक आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

चीन के एक बंदरगाह पर कार्गो शिप में आग लगने से 25 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. चीनी सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि चीन के एक बंदरगाह पर खड़े कार्गो शिप में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग लापता हो गए.

जहाज की पहचान 'ओशन मेलोडी' के तौर पर की गई है. पब्लिक वेसल-ट्रैकिंग वेबसाइट 'वेसलफाइंडर' के अनुसार, यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत चलता है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे, जिनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

यह भी पढ़ें: 'मेरे पास कोई जानकारी नहीं...', जिनपिंग के भारत दौरे पर चीन के विदेश मंत्रालय के बयान से कन्फ्यूजन!

अभी तक आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया.

शिन्हुआ के मुताबिक,  राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लापता लोगों की तत्काल तलाश करने और घटना के लिए जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »