40 देशों में मौत की डिलीवरी, 'सुसाइड पैकेज' से सैकड़ों मरे... शख्स ने कबूला गुनाह

कनाडा के एक शख्स ने दुनिया भर में कथित तौर पर जहरीले "सुसाइड पैकेट" भेजने के मामले में अपना गुनाह कबूल किया है. आरोप है कि उसने 40 से ज्यादा देशों में हजारों पैकेट भेजे, जिनकी वजह से ब्रिटेन समेत कई देशों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई.

Advertisement
कनाडाई अदालत शख्स को सितंबर में सजा सुनाएगी. (Photo- peelpolice) कनाडाई अदालत शख्स को सितंबर में सजा सुनाएगी. (Photo- peelpolice)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

कनाडा में एक ऐसे मामले ने दुनिया को झकझोर दिया है, जिसे "मौत की ऑनलाइन डिलीवरी" कहा जा रहा है. कनाडाई नागरिक केनेथ लॉ ने अदालत में स्वीकार कर लिया है कि उसने कई लोगों को आत्महत्या करने में मदद की. उस पर आरोप है कि उसने पॉइजन केमिकल वाले तथाकथित "सुसाइड पैकेट" दुनिया भर के लोगों को भेजे, जिनके इस्तेमाल से कई लोगों की जान चली गई.

Advertisement

60 वर्षीय केनेथ लॉ शुक्रवार को ओंटारियो के न्यूमार्केट स्थित अदालत में पेश हुआ. यहां उसने 14 मामलों में आत्महत्या के लिए उकसाने और सहायता देने के आरोप स्वीकार कर लिए. इसके बाद अभियोजन पक्ष ने उसके खिलाफ लगाए गए 14 हत्या के आरोप वापस लेने पर सहमति जताई. मामले में सजा का ऐलान सितंबर में होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? देखें मुंबई मेट्रो

कोर्ट में एक-एक मामले का जिक्र किया गया, जिसके बाद लॉ ने माना कि ओंटारियो प्रांत में 16 से 36 साल की उम्र के 14 लोगों की मौत में उसकी भूमिका थी. मामले की जांच में सामने आया कि लॉ ने सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में ऐसे पैकेट भेजे थे. उसने अदालत में यह भी स्वीकार किया कि ब्रिटेन में 79 लोगों की मौत से जुड़े जहरीले पदार्थ भी उसी ने भेजे थे.

Advertisement

जांच एजेंसियों के मुताबिक केनेथ लॉ ने 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों में आत्महत्या से जुड़े किट और पॉजन केमिकल्स भेजे. इनमें कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि उसने कुल 1,209 पैकेट 41 देशों में भेजे थे.

पेशे से इंजीनियर और एक होटल में कुक रह चुका लॉ कई वेबसाइट्स चलाता था. इन वेबसाइट्स के जरिए वह घातक केमिकल बेचता था. जांच में पाया गया कि शक से बचने के लिए वह हॉट सॉस और अन्य खाद्य उत्पादों की भी बिक्री दिखाता था, ताकि उसका कारोबार एक सामान्य फूड सप्लाई बिजनेस जैसा लगे.

यह भी पढ़ें: अमृतसर: स्कूल के स्विमिंग पूल में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया ये आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, पैकेट्स में आत्महत्या के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण और विस्तृत निर्देश भी शामिल होते थे. ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी की जांच में पता चला कि वहां 286 लोगों को उसके पैकेट मिले थे और इनमें से 112 लोगों की बाद में मौत हो गई.

इस मामले ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आत्महत्या को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों और घातक पदार्थों की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ब्रिटेन में पीड़ित परिवार अब इस पूरे मामले की सार्वजनिक जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, अदालत में गुनाह कबूल करने के बाद केनेथ लॉ को सितंबर में सजा सुनाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »