क्या प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई करेगी कनाडा सरकार? PM ट्रूडो ने दिया ये जवाब

वैक्सीन की अनिवार्यता और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी पिछले सप्ताह के अंत में राजधानी में उतरे थे और पार्लियामेंट हिल के आसपास ट्रैफिक को प्रभावित किया था. पुलिस को अनुमान है कि करीब 250 प्रदर्शनकारी अभी भी जमे हैं.

Advertisement
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो. -फाइल फोटो. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो. -फाइल फोटो.

aajtak.in

  • ओटावा,
  • 04 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST
  • शनिवार को राजधानी टोरंटो में एक विरोध प्रदर्शन की योजना है
  • उप प्रधान मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने भी प्रदर्शन की निंदा की

कनाडा में कोरोना वैक्सीन की अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) ने कहा है कि कोरोना के उपायों के खिलाफ चल रहे विरोध के लिए सैन्य कार्रवाई पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने कहा कि सभी विकल्प मौजूद हैं, जिसमें सेना को बुलाना भी शामिल है.  

Advertisement

सैनिकों को तैनात करने के बारे में ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि हमें सतर्क रहना चाहिए. फिलहाल, इसके लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि ओटावा या ओंटारियो शहर से सहायता के लिए किसी भी औपचारिक अनुरोध पर विचार किया जाएगा. श्वेत वर्चस्ववादी विचारों का समर्थन करने वाले एक व्यक्ति सहित आयोजकों ने वैक्सीन की अनिवार्यता और कोरोना के अन्य प्रतिबंधों के खिलाफ लाखों प्रदर्शनकारी जुटाए थे. इन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला है.

इस बीच, ओटावा के मेयर ने कई विपक्षी कंजरवेटिव सांसदों से प्रदर्शनकारियों की प्रशंसा करने और उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए माफी मांगने का आह्वान किया है. एक सांसद द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में उन्हें कुछ प्रदर्शनकारियों के ट्रकों के सामने अंगूठा दिखाते हुए देखा गया है, जो शनिवार से बिना रुके शहर में सड़कों पर बैरिकेडिंग और हॉर्न बजा रहे हैं. मेयर जिम वॉटसन ने ट्विटर पर कार्रवाई को अपमान बताते हुए जवाब दिया कि प्रदर्शनकारियों ने यहां को लोगों को परेशान किया है और दुकानों के साथ अन्य व्यवसायों को बंद करने के लिए मजबूर किया है. 

Advertisement

उधर, प्रदर्शन के आयोजकों में शामिल तमारा लिच ने कहा कि हमारा एक दिन से ज़्यादा रुकने का कोई इरादा नहीं है. प्रधानमंत्री द्वारा सही काम करने, हमारी स्वतंत्रता पर सभी जनादेश और प्रतिबंधों को हटाने के बाद हम चले जाएंगे. उसने कहा कि कनाडा और दुनिया भर में हमारा आंदोलन बढ़ रहा है क्योंकि आम लोग अपने जीवन में जनादेश और प्रतिबंधों से थक चुके हैं. वहीं, प्रदर्शनकारी ट्रूडो की सरकार को हटाने का भी आह्वान कर रहे हैं. शनिवार को राजधानी टोरंटो में एक विरोध प्रदर्शन की योजना है.

वहीं, उप प्रधान मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि मैं और हमारी सरकार स्पष्ट रूप से प्रदर्शन की निंदा करती हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने नेशनल मेमोरियल पार्क पर पेशाब कर दिया तो एक ने सैनिक के मकबरे पर डांस किया. इस बीच, अल्बर्टा में पुलिस ने कहा कि अल्बर्टा में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग 4 पर दक्षिण की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है. प्रदर्शनकारी बुधवार को अलबर्टा के कॉउट्स में क्रॉसिंग पर हाईवे के दोनों ओर एक लेन खोलने पर सहमत हुए, जहां शनिवार से नाकाबंदी है, लेकिन उसके बाद से अब तक सीमा पार करने वाले गाड़ियों का आना-जाना शुरू नहीं हुआ है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement