तुर्की यूनिवर्सिटी के बाहर बस में धमाका, 13 सैनिकों की मौत, 48 घायल

धमाका कैसे और क्यों हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन, बस में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि बस के पास से एक कार जा रही थी, जिसमें ब्लास्ट हुआ और बस में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए.

Advertisement
तुर्की पुलिस तुर्की पुलिस

अंजलि कर्मकार

  • तुर्की,
  • 17 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

सेंट्रल तुर्की के कायसेरी प्रांत में शनिवार को एक बस में धमाके की खबर है. जानकारी के मुताबिक, धमाका कायसेरी में एक यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ. धमाके में 13 सैनिकों के मारे जाने की खबर है, जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बस में सिविल ड्रेस में सैनिक बैठे थे. फिलहाल मौके पर चल रहा है. बस में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि बस के पास से एक कार जा रही थी, जिसमें ब्लास्ट हुआ और बस में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »