सीरिया में धार्मिक स्थल के पास जबरदस्त बम ब्लास्ट, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

सीरियाई राज्य मीडिया ने बताया कि राजधानी दमिश्क के दक्षिण इलाके में सैयदा जैनब धार्मिक स्थल के बाहर एक वाहन में बम रखा था. विस्फोट होने से कई लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए.

Advertisement
सीरिया में बम ब्लास्ट हुआ है. (सांकेतिक तस्वीर) सीरिया में बम ब्लास्ट हुआ है. (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • दमिश्क,
  • 28 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 6:26 AM IST

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक धर्मस्थल के पास जबरदस्त बम ब्लास्ट हुए हैं. घटना में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं. घटना में कई कारें जल गईं. बिल्डिंग भी डैमेज हो गई. घटना 27 जुलाई की है. 

सीरियाई राज्य मीडिया ने बताया कि राजधानी दमिश्क के दक्षिण इलाके में सैयदा जैनब धार्मिक स्थल के बाहर एक वाहन में बम रखा था. विस्फोट होने से कई लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए. सीरियाई राज्य टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में एक जली हुई कार देखी जा रही है. पास की एक क्षतिग्रस्त इमारत पर लोगों को पानी छिड़कते हुए दिखाया गया है.

Advertisement

युद्ध की आग में जलते सीरिया में रूस की आर्मी क्या कर रही है, क्यों यूक्रेन से जंग के बीच ये देश भी हुआ हमलावर?

एक स्थानीय निवासी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जोरदार विस्फोट हुआ.

सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया है. इस सप्ताह दरगाह पर यह दूसरा हमला है. मंगलवार को एक अलग विस्फोट में दो लोग घायल हो गए थे. गुरुवार को हुए हमले की अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. इस्लामिक स्टेट समूह ने साइट पर पिछले हमलों का दावा किया है. 2017 में एक हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए थे.

क्यों सीरिया की राजधानी को रहने के लिए दुनिया का सबसे खराब शहर माना जाता है, एक दशक की लड़ाई ने यहां क्या बदल डाला?

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »