बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पिता के हत्यारे को सलाखों के पीछे डाला, 45 साल बाद बदला पूरा!

बांग्लादेश के पूर्व सेना मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया है. उन पर 1981 में पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या में सीधे शामिल होने का आरोप है. गिरफ्तारी बुधवार रात ढाका के बनानी डीओएचएस इलाके से हुई.

Advertisement
तारिक रहमान के पिता के हत्यारे को पुलिस ने दबोच दिया है (Photo: AP) तारिक रहमान के पिता के हत्यारे को पुलिस ने दबोच दिया है (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

बांग्लादेश के पूर्व सेना मेजर मुजफ्फर हुसैन को 45 साल फरार रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. मुजफ्फर हुसैन पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पिता और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या में सीधे तौर पर गोली चलाई थी. 

यह गिरफ्तारी तारिक रहमान की अगुवाई वाली छह महीने पुरानी बीएनपी सरकार की पहली बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि सरकार ने जियाउर रहमान के हत्यारों को पकड़ने का वादा किया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मुजफ्फर हुसैन को बुधवार रात ढाका के बनानी डीओएचएस इलाके से आधी रात को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव पुलिस ने की है. 

सरकारी सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मुजफ्फर हुसैन को बांग्लादेश सेना के हवाले कर दिया है, ताकि उनका बाकी बचा कोर्ट मार्शल पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: सत्ता बदलते ही तसलीमा नसरीन की बंगाल वापसी... 20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका

पुराने रिकॉर्ड और मामले से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक 30 मई 1981 को यही वह शख्स था जिसने चटगांव सर्किट हाउस में राष्ट्रपति जियाउर रहमान पर गोलियां चलाई थीं. जियाउर रहमान सत्तारूढ़ पार्टी बीएनपी के संस्थापक थे. उस रात सेना के कुछ मध्य स्तर के अधिकारियों ने सर्किट हाउस पर हमला कर दिया था और जियाउर रहमान की हत्या कर दी थी. अधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फर हुसैन और कैप्टन मोसलेह उद्दीन इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल अधिकारियों में गिने जाते हैं.

Advertisement

मुजफ्फर हुसैन इतने सालों तक कैसे और कहां छिपे रहे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन उनकी गिरफ्तारी को इस पुराने और चर्चित मामले में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है. 

बीएनपी सरकार के लिए यह गिरफ्तारी राजनीतिक रूप से भी अहम है, क्योंकि पार्टी लंबे समय से अपने संस्थापक नेता की हत्या के दोषियों को सजा दिलाने की मांग करती रही है. अब आगे देखना होगा कि कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया में क्या नतीजा सामने आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »