बांग्लादेश: ढाका के पास NCP छात्रों की रैली में बम धमाका, 3 घायल

ढाका के पास सावर में NCP की छात्र रैली के दौरान बम धमाका हुआ. घटना में तीन लोग घायल हुए, जांच जारी है.

Advertisement
ढाका के सावर में रैली के दौरान धमाका (Photo: Screengrab) ढाका के सावर में रैली के दौरान धमाका (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • ढाका,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाके की जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका के पास सावर इलाके में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हुआ, जिसमें करीब तीन लोग घायल हो गए. 

बांग्लादेश के अंदर नए सियासी दल नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की इस रैली का नेतृत्व बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विरोध कर रहे छात्र कर रहे थे.

Advertisement

NCP ने सोमवार रात एक बयान में कहा, "सावर में NCP की रैली के दौरान आतंकवादियों ने बम धमाका किया. यह धमाका सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ, जब सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी."

एनसीपी ने क्यों निकाली रैली?

सावर में बम धमाका रैली के पहले दिन हुआ. यह रैली जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट का समाधान करने, चीजों की कीमतें कंट्रोल करने और बॉर्डर पर सिक्योरिटी की मांग के लिए आयोजित की गई थी.

शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की दूसरी बरसी के मौके पर जुलाई में पूरे देश में मार्च की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत NCP ने पहले ही पूरे देश में इस मार्च का ऐलान किया था. 

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की वापसी से पहले अवामी लीग का बड़ा दांव, बांग्लादेश में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Advertisement

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस साल 17 अप्रैल को कहा था कि वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए मिले औपचारिक अनुरोध की, तय कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से किया गया यह ऐलान एक अहम मोड़ पर हुआ, क्योंकि भारत 'जुलाई क्रांति' के बाद हुए बड़े सियासी बदलावों के बाद ढाका में बनी नई सरकार के साथ अपनी साझेदारी को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »