पाकिस्तान: शुरू हुई लग्जरी कारों की नीलामी, पहले दिन बिकीं 70 गाड़ियां

इसके तहत बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, लैंड क्रूजर और एसयूवी सहित कई अन्य कारों की नीलामी की जाएंगी. इनमें कई बुलेटप्रूफ कारें भी शामिल हैं. बता दें कि पैसे की किल्लत झेल रही पाकिस्तान सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के मकसद से ये कदम उठाया है.

Advertisement
पीए आवास पर नीलामी के लिए खड़ी कारें पीए आवास पर नीलामी के लिए खड़ी कारें

परमीता शर्मा

  • इस्लामाबाद,
  • 17 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

पाकिस्तान के पीएम हाउस की लग्जरी कारों की नीलामी आज शुरू हो गई. यह नीलामी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर की जा रही है. इसके तहत बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, लैंड क्रूजर और एसयूवी सहित कई अन्य कारों की नीलामी की जाएंगी. इनमें कई बुलेटप्रूफ कारें भी शामिल हैं. बता दें कि पैसे की किल्लत झेल रही पाकिस्तान सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के मकसद से ये कदम उठाया है.

Advertisement

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि नीलामी के लिए रखी गई कुल 102 कारों में से 70 कारें पहले ही दिन बिक गईं. ये सभी कारें अपनी बाजार कीमत से अधिक कीमत पर बिकी हैं.

जानकारी के मुताबिक इस दौरान कार की सबसे ज्यादा बोली लगाकर उसे हासिल करने वाले शख्स को उस कार की 10% कीमत उसी समय अदा करनी होगी. नीलामी के लिए रखी गई इन कारों में 8 बीएमडब्ल्यू, 28 मर्सिडीज, 40 टोयोटा कारें, 2 लैंड क्रूजर, 5 मित्सुबिशी और 2 जीप शामिल हैं.

दरअसल पाकिस्तान की नई सरकार खर्च को कम करना चाहती है जिसके चलते आलीशान वाहनों की सूची तैयार की गई और बिक्री के लिए इन्हें प्रधानमंत्री आवास पर रखा गया है. बता दें कि सरकार के खर्च को कम करने के अपने वादे पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान, 18 अगस्त को पद संभालने के बाद से अपने सैन्य सचिव के तीन कमरे वाले घर में अपने दो नौकरों के साथ रह रहे हैं. उन्होंने घोषणा की थी कि वह विशाल प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे जहां 524 स्टाफकर्मी और 80 वाहनों का बेड़ा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement