इंडोनेशिया में दिल का दौरा पड़ने से एअर इंडिया के पायलट की मौत

इंडोनेशिया के बाली में आराम के दौरान एयर इंडिया के 40 वर्षीय पायलट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. एयरलाइन ने कहा कि हालिया मेडिकल जांचों में कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने नहीं आई थी.

Advertisement
दिल्ली से बाली पहुंची थी एअर इंडिया की फ्लाइट (File Photo: ITG) दिल्ली से बाली पहुंची थी एअर इंडिया की फ्लाइट (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

एअर इंडिया ने बुधवार को कहा है कि इंडोनेशिया के बाली में उसके एक 40 साल के पायलट की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वह उस वक्त अपने तय आराम के समय पर थे. मौत का शिकार हुए फर्स्ट ऑफिसर एक दिन पहले ही दिल्ली से बाली आए थे और क्रू के लिए तय आराम के समय के दौरान एक होटल में रुके हुए थे.

Advertisement

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ऑफिसर ने होटल में बहुत ज़्यादा बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया. 

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

अब तक क्या पता चला?

समाचार एजेंसी PTI ने प्रवक्ता के हवाले से बताया, "उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका."

एयरलाइन ने कहा कि वह अपने कॉकपिट क्रू मेंबमर को खोने से बहुत दुखी है.

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी ज़रूरी मेडिकल जांचें करवाई थीं और उन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी. वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा तय की गई उड़ान के घंटों की सीमा के अंदर ही काम कर रहे थे. इस घटना के बारे में और ज़्यादा जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है.
 

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement