अफगानिस्तान ने PAK के खिलाफ छेड़ी जंग! 15 पोस्ट पर कब्जा और कई सैनिक मारने का दावा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फिर बढ़ गया है. पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगान सीमा बलों ने पूर्वी प्रांतों में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता के मुताबिक अफगानिस्तान की सेनाओं ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए डूरंड लाइन के कई हिस्सों में जवाबी अभियान चलाया है.

Advertisement
22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिका प्रांतों में रातभर हमले किए थे. (Photo: Reuters) 22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पकतिका प्रांतों में रातभर हमले किए थे. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • काबुल,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:33 AM IST

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में एक बार फिर भीषण लड़ाई शुरू हो गई है. पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगान सीमा बलों ने पूर्वी प्रांतों में लड़ाई शुरू कर दी है. अफगानिस्तान की सैन्य इकाई 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की 15 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि कुछ को जिंदा पकड़ा गया है.

Advertisement

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में शुरू किया अभियान

प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई सीधे तौर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद शुरू हुई, जिसके बाद सीमा क्षेत्रों में तनाव तेजी से बढ़ गया है. तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया कि अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. 

इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफ़गानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फ़ितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "डूरंड लाइन पर तैनात बड़ी संख्या में लेज़र से लैस यूनिट्स ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया है और रात के अंधेरे का इस्तेमाल करके, वे सभी चलते-फिरते दुश्मन के लोगों को टारगेट करेंगे और उन्हें जहन्नुम भेज देंगे, इंशाअल्लाह."

तालिबानी प्रवक्ता ने दी जानकारी

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, 'पाकिस्तानी सैन्य बलों की ओर से बार-बार की गई उकसावे वाली कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड लाइन के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया है.'

Advertisement

मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए यह व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि यह कदम लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों के जवाब में उठाया गया है.

डूरंड लाइन के विभिन्न हिस्सों पर झड़प जारी
 
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमले किए हैं और यह कार्रवाई कई इलाकों में एक साथ जारी है. तालिबान की सैन्य इकाई के मुताबिक, इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान की सेनाओं की ओर से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी अभियान डूरंड लाइन के विभिन्न हिस्सों में शुरू कर दिए गए हैं. 

खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान में शुरू हुई लड़ाई

अफगान रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान प्रांतों सहित कई अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. मंत्रालय का कहना है कि सीमा के इन हिस्सों में जारी ऑपरेशन पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य गतिविधियों के जवाब में हैं. वर्तमान में कई स्थानों पर झड़पें जारी हैं और सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

पाकिस्तानी हमलों में दर्जनों अफगान नागरिकों की मौत

हालांकि इस टकराव में हताहतों की संख्या या लड़ाई के पैमाने को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बयानबाजी से संकेत मिलता है कि यह केवल छोटी सीमा झड़प नहीं बल्कि बड़ी सैन्य प्रतिक्रिया है. अफगान अधिकारियों के मुताबिक रविवार को पाकिस्तान से सटे दो अफगान प्रांतों में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत हुई. ये हमले नंगरहार और पकतिका प्रांतों के इलाकों में किए गए, जिन्हें पाकिस्तान ने उग्रवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है.

Advertisement

(प्रणय उपाध्याय के इनपुट के साथ)

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »