सीमा पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

सीमा पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को भारतीय सुरक्षा बलों ने फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है. रजौरी सेक्टर से सटे बॉर्डर पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के भीमबर सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

अश्विनी कुमार / राम कृष्ण

  • श्रीनगर,
  • 01 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

सीमा पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को भारतीय सुरक्षा बलों ने फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है. राजौरी सेक्टर से सटे बॉर्डर पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के भीमबर सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं.

सीमा के इस पार राजौरी सेक्टर है, जबकि उस पार PoK में भीमबर जिला है. भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद मनीर चौहान और 28 वर्षीय आमिर हुसैन के रूप में हुई है. मनीर चौहान कहुता गांव और आमिर हुसैन भीमबर जिले के रहने वाले थे.

Advertisement

दरअसल, बुधवार को सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी, सुंदरबनी, नौशेरा, कलल और खौर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक अंधाधुंध गोलाबारी की थी. पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था और मोर्टार दागे थे.

की अंधाधुंध गोलाबारी की वजह से पुंछ और राजौरी जिले में 72 स्कूलों को बंद करना पड़ा. इसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »