पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हाल ही में श्रीरामपुर में विपक्ष की एक बैठक हुई जिसमें कोर्ट की इजाजत के बाद भी केवल 150 लोग ही शामिल हुए. इससे यह साफ होता है कि विपक्ष के पास अब कोई जनसमर्थन नहीं बचा है. 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं और छह बार सांसद रहीं नेता का प्रभाव अब केवल पांच महीनों में खत्म होता दिख रहा है.