दुर्गा पूजा के त्योहार से पहले कोलकाता शहर में फ्लाईओवरों और प्रमुख सड़कों को सुंदर बनाने के लिए एक विशेष पेंटिंग अभियान चलाया गया था. इसके तहत फ्लाईओवरों को रंग-बिरंगे रेनबो पेंट से सजाया गया ताकि शहर का लुक आकर्षक लगे. हालांकि, इस सौंदर्यीकरण के बाद हुई हल्की बारिश ने चालकों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. बारिश के बाद इन पेंट किए गए फ्लाईओवरों पर सड़कें अत्यधिक चिकनी हो गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन और बाइक अचानक फिसलने लगी हैं.