कोलकाता के प्रतिष्ठित संस्थान सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में एक बड़ा विवाद सामने आया है. यहां संस्थान परिसर के भीतर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और झड़प हुई. यह झड़प अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों और संस्थान के छात्रों के बीच हुई. जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का एक कार्यक्रम संस्थान के ही एक हॉल में आयोजित किया गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों और संगठन के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में गाली-गौज और फिर मारपीट होने लगी. इस झड़प में दोनों गुटों के कई लोग घायल हुए हैं.