भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. 27 और 28 सितंबर को अपने इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान वह बंगाल भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक ढांचों को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकें करने जा रहे हैं. इस दौरे में नितिन नवीन प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, विधानसभा विधायकों, जिला अध्यक्षों के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रमुख नेताओं से सीधा संवाद और मुलाकात करेंगे.