बंगाल: RG कर पीड़िता की मां के घर के पास बम धमाका, शुभेंदु के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना

पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में बुधवार रात एक बम हमले में बीजेपी के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए. यह घटना बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद हुई.

Advertisement
धमाका पानीहाटी के वार्ड नंबर 2 में स्थित सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास दत्ता रोड पर हुआ. (Photo- Representative) धमाका पानीहाटी के वार्ड नंबर 2 में स्थित सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास दत्ता रोड पर हुआ. (Photo- Representative)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में बुधवार देर रात हुए एक बम धमाके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए. यह घटना भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल एसिस्टेंट (PA) सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है.

जिस इलाके में यह धमाका हुआ, वह हाल ही में निर्वाचित बीजेपी विधायक रतना देबनाथ के घर के पास है. रत्ना देबनाथ आरजी कर अस्पताल रेप पीड़िता की मां हैं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, धमाका पानीहाटी के वार्ड नंबर 2 में स्थित सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास दत्ता रोड पर हुआ. कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप पर कथित तौर पर देसी बम फेंके, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता पानिहाटी के वार्ड नंबर 2 स्थित दत्ता रोड पर लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था. हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने इन आरोपों से इनकार किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »