'शेर की तरह लड़ा अभिषेक, सेटिंग करता तो...', बागी नेताओं पर बरसीं ममता बनर्जी

बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज है. तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान के बीच पार्टी नेतृत्व ने विरोधियों और बागी नेताओं पर खुलकर निशाना साधा है. इस दौरान केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, राजनीतिक दबाव और दल बदल के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए.

Advertisement
पुलिस और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बागी नेताओं को सुनाई खरी-खरी. (File Photo: ITG) पुलिस और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बागी नेताओं को सुनाई खरी-खरी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं, BJP और केंद्रीय एजेंसियों को लेकर तीखा हमला बोला है. कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जो लोग आज अभिषेक बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें उनके संघर्ष को भी याद रखना चाहिए.

ममता बनर्जी ने कहा, "आज अभिषेक आपके लिए बहुत बुरा है. आपको याद नहीं है कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ CBI के पास गई थी. वो चाहता तो सेटिंग कर सकता था और राहत पा सकता था. यदि उसने कोई गलती की भी है तो वो उससे उबर गया, क्योंकि वह शेर की तरह लड़ रहा है."

Advertisement

उन्होंने बागी TMC नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीता, वही अब दूसरे खेमे में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जनता ने TMC के चुनाव चिन्ह पर भरोसा करके जिताया था. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को हराने की साजिश रची गई थी. 

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर भी ममता ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "मैं पुलिस की इज्जत करती हूं, लेकिन वे BJP के वर्कर की तरह काम कर रहे हैं. हमारे नेताओं को धमका रहे हैं. मेरे पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है. या तो BJP में शामिल हो जाएं या दूसरे कैंप में चले जाएं.''

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उनको जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. यदि वो भी समझौते की राजनीति करतीं तो हालात अलग हो सकते थे. उन्होंने कहा, "यदि मैंने सेटिंग की होती तो हमें यह सब नहीं झेलना पड़ता. लेकिन मैं अपना जमीर नहीं बेचती. ऐसे लोग दूसरे कैंप में शामिल हो रहे हैं."

Advertisement

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्हें उन लोगों के लिए अफसोस है जिन्होंने TMC के चुनाव चिन्ह पर भरोसा कर इन नेताओं को वोट दिया. उनके इस बयान को पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और TMC के भीतर बागी नेताओं की गतिविधियों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »