महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देखकर लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे, MP बोलीं- ये बदतमीज...

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने दिल्ली आ रही थीं. तभी उनके साथ ये घटना घटी. महुआ मोइत्रा ने कहा कि कुछ लोग उन्हें घूर रहे थे और वीडियो बना रहे थे.

Advertisement
महुआ ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया है. (Photo: ITG) महुआ ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि जब वे एक विमान से दिल्ली आ रही थीं तभी प्लेन में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा किया, कृष्णानगर से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विमान में 4-6 से लोगों का एक ग्रुप चढ़ा और उनका वीडियो बनाकर हंगामा करने लगे. महुआ मोइत्रा की ओर से शेयर किए वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से चोर-चोर, टीएमसी चोर और जय श्री राम के लगाते हुए सुने जा सकते हैं. 

Advertisement

टीएमसी सांसद ने इस मामले में इंडिगो और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से कार्रवाई की मांग की है. 

घटना की जानकारी देते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा, "आज मैं एक सरकारी काम से दिल्ली गई थी, जहां मुझे रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था. मैं 6E 719 फ़्लाइट में सीट नंबर 1F पर बैठी थी. तभी 4-6 लोग एक ग्रुप में फ़्लाइट में चढ़े उन्होंने मुझे घूरा और फिर फ़्लाइट के पिछले हिस्से में चले गए."

टीएमसी सांसद ने आगे लिखा है कि, "जब ​​फ़्लाइट लैंड हुई और दरवाजे खुलने से ठीक पहले उन्होंने यह हरकत की और इसका वीडियो भी बनाया.  यह कोई "नागरिकों का गुस्सा" नहीं है. यह उत्पीड़न है और इससे फ़्लाइट के अंदर मेरी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है. ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि ये बदतमीज़ लोग फ़्लाइट के अंदर इस तरह की हरकत करके बच निकलें."

Advertisement

महुआ ने इंडिगो को टैग करते हुए कहा है कि इनके बारे में पता लगाया जाए और इन्हें नो फ्लाईलिस्ट में डाला जाए. महुआ ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी कार्रवाई की मांग की है.

महुआ मोइत्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो 30 सेकेंड का है. ये वीडियो तब का है जब फ्लाइट लैंड हो चुकी है. इसमें एक शख्स, 'टीएमसी चोर, भाइपो चोर, पिसी चोर, सब चोर का नारा लगा रहा है. ये शख्स बाद में, 'चोर-चोर तृणमूलेर सब चोर कहता दिख रहा है.' 

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की बार के बाद पार्टी के नेताओं को कई स्थानों लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement