'यहां बम प्लांट है...' कोलकाता एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा ई-मेल, सिक्योरिटी अलर्ट

कोलकाता एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें परिसर में बम प्लांट किए जाने की बात कही गई. मामले को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है, पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई हैं.

Advertisement
कोलकाता एयरपोर्ट को बुधवार को बम धमकी मिली. (Photo- ITGD) कोलकाता एयरपोर्ट को बुधवार को बम धमकी मिली. (Photo- ITGD)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

कोलकाता एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अधिकारियों को बुधवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें एयरपोर्ट परिसर में बम प्लांट होने की बात कही गई थी. सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटी जांच के दौरान यात्रियों को कुछ जगहों से दूर ले जाया गया.

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट परिसर की जांच शुरू कर दी गई. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने तुरंत टर्मिनल और दूसरी जगहों की पूरी तलाशी शुरू कर दी.

Advertisement

अधिकारी ने बताया, 'हमें दोपहर में कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी के बारे में एक ईमेल मिला. हमने तुरंत सिक्योरिटी अधिकारियों को अलर्ट किया और एयरपोर्ट कंपाउंड में हर चीज की अच्छी तरह से जांच की गई. कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. ये एक फेक ईमेल था.'सिक्योरिटी एजेंसियों ने ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके सोर्स का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पहले भी इस तरह के कई धमकी भरे मेल मिल चुके हैं, जो जांच के दौरान पूरी तरह से अफवाह साबित हुए थे.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

13 मई 2025 को भी कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया था जब मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली थी. तब फ्लाइट जैसे ही उड़ान भरने वाली थी, तभी एक यात्री ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि उसके पास बम है. इस सूचना के मिलते ही विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया था.

Advertisement

इम्फाल से मुंबई जा रहा था यात्री

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों ने उस वक्त जानकारी दी थी कि ये घटना कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5227 में हुई थी. आरोपी यात्री 26 साल का था और इम्फाल से कोलकाता होते हुए मुंबई की यात्रा कर रहा था. जब बोर्डिंग से पहले 'स्टेप लैडर पॉइंट चेक' किया जा रहा था, तभी उसने एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी से कह दिया कि उसके पास बम है. हालांकि जांच के बाद फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद एयरपोर्ट को मिली LTTE-ISI से जुड़ी बम धमकी निकली फेक, जेद्दा से आ रही इंडिगो फ्लाइट मुंबई डायवर्ट

इस घटना के बाद इंडिगो एयरलाइन ने बताया था, 'कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 5227 को उड़ान भरने से पहले बम की धमकी मिली थी. सुरक्षा नियमों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और सभी जरूरी जांच प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »