‘जय बांग्ला’ और ‘जय श्रीराम’, बंगाल में नारों से बढ़ा विवाद, आमने-सामने आए BJP और टीएमसी कार्यकर्ता

दुर्गापुर में नामांकन के दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया. जय श्रीराम और जय बांग्ला के नारों से तनाव बढ़ गया और कहासुनी नोकझोंक में बदल गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात काबू में आए, लेकिन घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.

Advertisement
आमने-सामने आए BJP और टीएमसी कार्यकर्ता (Photo: Screengrab) आमने-सामने आए BJP और टीएमसी कार्यकर्ता (Photo: Screengrab)

अनिल गिरी

  • दुर्गापुर,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नामांकन दाखिल करने के दौरान उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. घटना दुर्गापुर सब-डिविजनल ऑफिस परिसर की है, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को काबू करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए एसडीओ कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे. इससे पहले उसी सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार, दुर्गापुर पश्चिम से काबी दत्ता और रानीगंज से कालो बरन मंडल अपना नामांकन जमा कर चुके थे.

Advertisement

आमने-सामने आए बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता

इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में बीजेपी समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक और तनाव में बदल गई.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्गापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी संजीव दे को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर हटा दिया. कुछ समय तक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा.

बीजेपी उम्मीदवार ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात को काबू में कर लिया गया. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, पुलिस तृणमूल में बदल चुकी है. हमें पहले नामांकन दाखिल करने दिया जाए, उसके बाद इन ‘जय बंगला’ वालों को देख लेंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement