शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बड़ा एक्शन: हाईवे पर नाकाबंदी कर CBI ने मुख्य आरोपी को दबोचा, भाग रहा था दिल्ली

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में CBI ने मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी हरिद्वार से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था, तभी दिल्ली CBI और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे NH-58 स्थित छपार टोल प्लाजा से पकड़ लिया. आरोपी को कोलकाता ले जाया गया है.

Advertisement
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में मुख्य आरोपी की हुई गिरफ्तारी (Photo: ITG) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में मुख्य आरोपी की हुई गिरफ्तारी (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजकुमार हरिद्वार से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था. 

इसी दौरान दिल्ली CBI और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी सुबह के समय NH-58 हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से की गई.

Advertisement

राजकुमार उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह इस हत्या मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है. हालांकि, अभी साफ नहीं है कि उसने हत्या क्यों की. इसके पीछे के कारण का पता अभी लगाया जाएगा.

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम आरोपी को कोलकाता लेकर पहुंची है. उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ और रिमांड को लेकर सुनवाई हो सकती है.

हरिद्वार से दिल्ली भागते समय राजकुमार को पकड़ लिया गया


शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. अब CBI की इस गिरफ्तारी को जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा, "टोल प्लाजा, UPI पेमेंट और सुराग... शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ के कातिलों के पकड़े जाने की कहानी

Advertisement

इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या के मामले में CID ने 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इन तीनों को 11 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच बारासात की कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने CID को इन तीनों की 13 दिन की कस्टडी भी दे दी थी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी.

कब हुई थी पर्सनल असिस्टेंट की हत्या?

इसी साल 6 मई की रात पश्चिम बंगाल के मध्यामग्राम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या हो गई थी. फेक नंबर प्लेट वाली गाड़ी ने उनकी कार रोकी, फिर 4 बाइकों पर सवार 8 हमलावरों ने पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोलीबारी की. यह प्री-प्लान्ड हमला था. पोस्ट-पोल हिंसा के बीच हुई इस घटना की जांच में यूपी-बिहार से शूटर्स गिरफ्तार हुए और CBI ने केस संभाला. अब तक इस मामले में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement