पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, स्मगलरों से मुक्त कराए 16 मवेशी

BSF ने 24-25 मार्च की देर रात मालदा में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर मवेशियों की तस्करी करने वाले स्मगलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 मवेशियों के मुक्त कराया है. बीएसएफ ने बताया कि इस अवैध एक्टिविटी को रोकने के लिए पहले तस्करों को चेतावनी दी थी, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद जवानों ने सेल्फ डिफेंस में 2 राउंड फायरिंग भी की.

Advertisement
BSF के जवानों का बड़ा एक्शन. BSF के जवानों का बड़ा एक्शन.

अनुपमा कुमार

  • कोलकाता,
  • 25 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल मालदा, नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में तस्करों के चंगुल से 16 मवेशियों को मुक्त कराया है.

साथ ही बीएसएफ ने अलग-अलग जगहों से 851 प्रतिबंधित फेंसेडिल की बोतलें, 12.15 किलोग्राम गांजा और अवैध रूप से ले जाए जा रहे 16 फिश पिन बॉल भी जब्त किए हैं.

Advertisement

बीएसएफ ने बताया कि जब्त की गई चीजों को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और छुड़ाए गए मवेशियों को ई-टैगिंग के बाद एक फाउंडेशन को सौंप दिया जाएगा.

बीएसएफ के अनुसार, 24-25 मार्च की देर रात मालदा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की 88 वीं वाहिनी की सीमा चौकी एचसीपुर में रात की दूसरी शिफ्ट के दौरान तैनात एक जवान ने भारत की ओर से 3-4 तस्करों को मवेशियों के साथ सीमा रेखा की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा. 

'BSF ने की दो राउंड फायरिंग'

इसके बाद बीएसएफ ने जवानों को अलर्ट किया और तस्करों को रुकने की चुनौती दी. इसके बावजूद तस्कर  हाथों में धारदार हथियार लेकर तेजी से मवेशियों को सीमा रेखा की ओर ले जाने लगे. इसके बाद सेल्फ डिफेंस में बीएसएफ ने अवैध एक्टिविटी को रोकने के लिए पीएजी के दो राउंड फायर किए.

Advertisement

गोलियों की आवाज के बाद तस्कर हड़बड़ाहट में मवेशियों को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भारत की ओर भाग गए. इसके बाद शुरू किए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 7 मवेशियों को बरामद किया और सीमा चौकी आगरा पर भी 3 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया.

मालदा और नदिया से भी मुक्त कराए मवेशी

बीएसएफ ये भी बताया कि इसी दिन अन्य घटनाओं में बीएसएफ के जवानों ने मालदा में 2 और नदिया में 4 मवेशियों को तस्करों से चंगुल से मुक्त कराया.

इसके अलावा नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत अलग-अलग ऑपरेशन में 851 प्रतिबंधित फेंसेडिल की बोतलें बरामद की हैं. वहीं, उत्तर 24 परगना जिले से 16 फिश पिन बॉल भी जब्त की गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »