यूपी की गठबंधन पालिटिक्स में अब गर्मी आती दिख रही है. आज इसे लेकर तीन अहम बयान आए. समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी को हराने वालों का उनकी पार्टी समर्थन करेगी. तो कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का बयान आया कि बीजेपी को हराने की क्षमता सिर्फ राहुल गांधी में है. उधर ओवैसी ने बहराइच से रैली की शुरुआत कर दी है. ओवैसी पर समाजवादी पार्टी की नजर है. लेकिन ओवैसी ने कहा है कि गठबंधन उसी से होगा जहां हमारी इज्जत रहेगी.