उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. दोनों खेमों में विधायकों को अपने पाले में लाने की होड़ मची हुई है. समाजवादी पार्टी का दावा है कि विपक्षी खेमे के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वे जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं. दूसरी तरफ, बीजेपी का भी दावा है कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं.