यूपी विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया है. यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 2027 के चुनावों को देखते हुए चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटी है. उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि सदन में जनहित से जुड़े हर मुद्दे को उठाएं और स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें.