कन्नौज में डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला हाथापाई से लेकर माफी और कोतवाल के इस्तीफे के ऐलान तक पहुंच गया. शुक्रवार देर रात हरदोई के बिलग्राम से कांवड़ियों का जत्था कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था. इसी दौरान शहर के अंदर डीजे ले जाने को लेकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की. इसी बात पर कांवड़िए भड़क गए और पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसके बाद कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा. मामला बढ़ता देख प्रशासन बैकफुट पर आया. एडीएम देवेंद्र सिंह ने कांवड़ियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी....SHO को मौके पर ही सस्पेंड करने का एलान किया... जबकि कांवड़ियों से अभद्र व्यवहार के आरोपों के बीच कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी मैदान में ही नौकरी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.