उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अब समाजवादी पार्टी भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे हैं.