अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में आज कई घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़े. सबसे अहम बात तो ये कि चंपत राय से पुलिस ने पूछताछ की उनका बयान दर्ज हुआ. अयोध्या पुलिस का भी एक्शन हुआ है. अयोध्या पुलिस ने एसबीआई जाकर पूछताछ की और इसके साथ ही तीन बैंकों को पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है और कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं. उधर अयोध्या के वकीलों ने तय किया है कि वो चढ़ावा चोरी के आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे और ना ही बाहर के वकील को ही केस लड़ने देंगे.