गाजियाबाद के मधुबन पाबूथाम थाना इलाके के पिंक बूथ के बाहर एक युवक ने दम तोड़ दिया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि 22 वर्षीय राजकुमार और एक ऑटो चालक के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ जो काफी बढ़ गया. मदद मांगने के लिए राजकुमार पिंक बूथ की ओर भागा. पुलिसवाले अंदर मौजूद थे, लेकिन लेकिन दरवाजा बंद था. कांच का दरवाजा खटखटाते वक्त टूट गया. कांच से राजकुमार का हाथ कट गया और खून बहने लगा. युवक मदद मांगता रहा और पुलिसवाले देखते रहे, लेकिन उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया. 40 मिनट बाद एम्बुलेंस आई. उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.