यूपी के फतेहपुर में हनुमान मंदिर के पास मांस मिलने से तनाव हो गया. मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे, विरोध-प्रदर्शन किया और मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया. आरोप लगाया कि जानबूझकर ऐसी हरकत की गई है. तनाव के बीच पुलिस ने पास लगे सीसीसीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि कुत्ता मांस लेकर मंदिर के पास पहुंचा था. जिसके बाद विवाद शांत हुआ. देखें वीडियो.