यूपी के स्कूल को लेकर समाजवादी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा, जो लोग स्कूल में परिवर्तन नहीं कर पाए वो अब आरोप प्रत्यारोप करते हैं. आज लोग कह रहे है कि स्कूलों की वीडियो बनाएंगे, बनाओ खूब बनाओ हमारी सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हर स्कूल के अच्छे फ्लोरिंग करवाइए, बालक बालिकाओं के अलग टॉयलेट बनवाए है, पेयजल की व्यवस्था दी है, स्मार्ट क्लास डिजिटल लाइब्रेरी दी है, फर्नीचर दिया है. हर एक करोड़ 60 लाख बच्चे के लिए बैग दिए है, बुक और दो यूनिफॉर्म प्रत्येक बच्चे को जूता मोजे दिए है 2017 से पहले न भवन थे, भवन थे तो शिक्षक नहीं थे.