अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी कांड में चंपत राय के सिर भले ठीकरा फोड़ा जा रहा हो, लेकिन दरअसल चोर गैंग की भर्ती करने वालों की जांच अभी बाकी है. इस बीच अयोध्या में रहने वालों के लिए दो इमारतें चर्चा की वजह बनी हुई हैं. इसमें से एक इमारत अनिल मिश्रा की है, जो ट्रस्ट में आने से पहले एक मामूली होमियोपैथी डॉक्टर हुआ करते थे. दूसरा मकान रवि मोहन उर्फ चिंटू तिवारी का बताया जाता है. इसमें से चिंटू तिवारी के घर पर हमारे संवाददाता पहुंचे.