उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामनगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे हैं. अखिलेश यादव का यह दौरा राजनीतिक और चुनावी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अयोध्या में आयोजित एक भव्य भागवत कथा के समापन समारोह के अवसर पर अखिलेश यादव ने शिरकत की. इस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पार्टी के कद्दावर नेता पवन पांडे ने उनका जोरदार स्वागत किया.