समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अब लोहिया ट्रस्ट की भी कमान सौंप दी गई है. अखिलेश ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर शिवपाल सिंह यादव की जगह ली है. शिवपाल यादव वर्ष 2017 से लगातार लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले हुई लोहिया ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिलेश यादव को सौंपने का फैसला किया गया.