Instagram में दिख रही थी यंग, हकीकत में निकली अधेड़... पहली ही मुलाकात में युवक ने प्रेमिका का सिर फोड़ डाला

Kanpur News: 20 वर्षीय एक युवक की इंस्टाग्राम पर अधेड़ उम्र की महिला से दोस्ती हो गई.  महिला ने अपनी प्रोफाइल में एक यंग एज लड़की की फोटो लगा रखी थी. युवक उसी फोटो को देखकर धोखा खा गया. ऐसे में जब वह महिला से मिलने पहुंचा तो उसकी शक्ल देखते ही भड़क उठा.

Advertisement
कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 29 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय एक युवक की इंस्टाग्राम पर अधेड़ उम्र की महिला से दोस्ती हो गई.  महिला ने अपनी प्रोफाइल में एक यंग एज लड़की की फोटो लगा रखी थी. युवक उसी फोटो को देखकर धोखा खा गया. ऐसे में जब वह महिला से मिलने पहुंचा तो उसकी शक्ल देखते ही भड़क उठा. इसको लेकर युवक की महिला से कहासुनी हो गई. इसके बाद युवक ने महिला को जमकर पीटा और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया. फिलहाल, मामला पुलिस के पास पहुंच गया है. आरोपी पकड़ा गया है. 

Advertisement

दरअसल, कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की 45 साल की एक महिला को 20 साल के युवक से इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की की फोटो लगाकर चैटिंग करना भारी पड़ गया. चैटिंग के दौरान इस महिला का युवक से लव अफेयर हो गया. इसलिए युवक महिला से मिलने पहुंच गया. लेकिन पहली मुलाकात पर युवक ने महिला से इंस्टाग्राम पर खूबसूरत दिखने और असलियत में खूबसूरत ना होने को लेकर बहस कर डाली. 

इसी दौरान दोनों में लड़ाई हो गई. लड़ाई के दौरान युवक जिसका नाम दीपेंद्र सिंह है ने महिला को पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि दीपेंद्र ने महिला का सिर फोड़ दिया. फर्श पर पटक कर उसे घायल कर दिया. इतना ही नहीं जिस मोबाइल से महिला चैटिंग करती थी, उस मोबाइल को लेकर मौके से फरार हो गया. 

Advertisement

महिला ने पुलिस को बताई दूसरी कहानी 

हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने युवक से चैटिंग वाली बात छिपा ली और पुलिस को मोबाइल लूट की तहरीर दी. उसने मोबाइल लूट और अज्ञात  युवक द्वारा उसके साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई. लेकिन सचेंडी पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो मामले का खुलासा हो गया. 

एसीपी टीवी सिंह का कहना है शिकायतकर्ता महिला की दीपेंद्र सिंह नामक युवक से दोस्ती थी. वह उससे मिलने के लिए उसके घर आया था. इस दौरान उसके साथ लड़ाई हो गई. दीपेंद्र की पिटाई से महिला के सिर में चोट आई है. महिला को घायल करने के बाद वह फरार हो गया. इस मामले में महिला ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन जब उसकी जांच की गई और सबूतों को संकलित किया गया तो सारा मामला खुल गया. फिलहाल, दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »