Woman Held Hostage: नोएडा में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट, घरेलू नौकर समेत तीन आरोपी फरार

नोएडा सेक्टर 61 में घरेलू नौकर राहुल ने अपने दो साथियों संग महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर, नगदी और दस्तावेज लूट लिए. बदमाश फॉर्च्यूनर गाड़ी से भागे लेकिन साईं मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
कीमती सामान और दस्तावेज भी लूटे. कीमती सामान और दस्तावेज भी लूटे.

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 24 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

नोएडा के सेक्टर 61 में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर से लाखों के जेवर, नगदी और अहम दस्तावेज लूट लिए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

पीड़िता सुमन यादव के मुताबिक, उनके घर में हाल ही में रखे गए घरेलू नौकर राहुल ने ही इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची. राहुल महज चार दिन पहले ही काम पर रखा गया था.वह अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ. जब उसे घर में अकेली महिला मिली, तो उसने अपने साथियों संग मिलकर उन्हें बंधक बना लिया. बदमाशों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और अलमारी की चाबी छीनकर घर में रखा सारा कीमती सामान लूट लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 

कीमती सामान और दस्तावेज भी लूटे

आरोपी सिर्फ जेवर और नगदी ही नहीं, बल्कि घर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ ले गए. यही नहीं, उन्होंने भागने के लिए घर में खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी ले ली. हालांकि, कुछ ही दूरी पर स्थित सेक्टर 61 के साईं मंदिर के पास वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. इससे पुलिस को शक है कि आरोपी पहले से ही इस वारदात की पूरी प्लानिंग कर चुके थे और किसी दूसरे वाहन से भागने की व्यवस्था पहले से की गई थी.

पुलिस की जांच और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 58 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. इसके साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में जानकारी मिल सके. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »