शादी में इस्तेमाल हुए रिफाइंड तेल में फिर बनी पूड़ी-सब्जी से फूड प्वाइजनिंग, 1 की मौत और 5 बीमार

मिर्जापुर में शादी में इस्तेमाल होने के बाद बचे रिफाइंड को परिवार के लोगों रख लिया था. इसके बाद 13 जून मंगलवार को घर में खाने के लिए इसी तेल का इस्तेमाल किया. इससे पूड़ी और कटहल की सब्जी बनाई. खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बुरी तरह से खराब हो गई. फूड प्वाइजनिंग से एक की मौत हो गई.

Advertisement
फूड प्वाइजनिंग से पूरा परिवार बीमार, युवक की मौत फूड प्वाइजनिंग से पूरा परिवार बीमार, युवक की मौत

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर ,
  • 15 जून 2023,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में डायरिया फैलने से एक की मौत हो गई. तीन बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ विभाग के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत ठीक है. जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा. यह मामला हालिया विकास खंड के धनावल गांव का है. यहां रहने वाले धर्मेंद्र शुक्ला के घर में 21 मई को शादी थी. 

Advertisement

इस्तेमाल हुआ रिफाइंड तेल का बनाया खाना

बताया जा रहा है कि इस शादी में इस्तेमाल हुआ रिफाइंड तेल बच गया था, जिसे परिवार के लोगों रख लिया था. इसके बाद 13 जून मंगलवार को परिवार के लोगों ने घर में खाना बनाने के लिए उसे इस्तेमाल किया. पूड़ी और कटहल की सब्जी बनाई गई.

खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बुरी तरह से खराब हो गई. पेट में दर्द और उल्टी-दस्त लग गए. सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ की गंभीर हालत होने पर उन्हें प्रयागराज के स्वरुप रानी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र शुक्ला की मौत हो गई. 

फूड प्वाइजनिंग से पूरा परिवार हुआ बीमार 

डायरिया से मौत की सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची और राहत और कार्य शुरू किया. टीम के साथ पहुचें डॉक्टर अभिषेक जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है.

Advertisement

इनके यहां 21 तारीख को शादी थी. उसमें जले रिफाइंड तेल को फिर से इस्तेमाल किया था. इसके बाद छह लोगों तबीयत खराब हो गई. तीन लोगों को छोड़कर बाकी ठीक हो चुके हैं एक की मौत हो गई. पीड़ित परिवार कुएं का पानी पीता है. वहां ब्लीचिंग पाउडर भी डाल दिया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »