IAS की नौकरी छोड़ने के बाद क्या करेंगी दिव्या मित्तल? खुद बताया आगे का प्लान

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी और देवरिया की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर परिवार, रुचियों और प्राथमिकताओं को इस फैसले की वजह बताया है.

Advertisement
अचानक IAS छोड़ने पर दिव्या मित्तल का खुलासा.(Photo:ITG) अचानक IAS छोड़ने पर दिव्या मित्तल का खुलासा.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व देवरिया डीएम और राजस्व विभाग में विशेष सचिव रहीं 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से स्वैच्छिक इस्तीफा देकर 13 साल के प्रशासनिक सफर का अंत कर दिया. मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए करने के बाद लंदन की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए यह राह चुनी थी. उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर एक पत्र के जरिए परिवार, बेटियों की जिम्मेदारी और लेखन व शिक्षण जैसे अपने पुराने पैशन को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा छोड़ने की घोषणा की.

Advertisement

इस्तीफे के पीछे का फैसला और भावी योजनाएं

दिव्या मित्तल ने बताया कि यह कोई जल्दबाजी या ट्रिगर मोमेंट में लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि सोच-समझकर लिया गया निर्णय है. उन्होंने कहा कि आईएएस का सफर उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ इस नौकरी तक सीमित नहीं है. भविष्य के कदमों को लेकर उन्होंने बताया कि फिलहाल राजनीति में जाने या किसी कंपनी से जुड़ने पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. आगे वह परिवार के साथ संतुलन बनाते हुए लेखन, शिक्षण या समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ सकती हैं.

प्रशासनिक सफर और उपलब्धियां

2013 की यूपीएससी परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल करने वाली दिव्या मित्तल ने संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया में बतौर जिलाधिकारी सेवाएं दीं. मिर्जापुर कार्यकाल के दौरान लहुरियादह गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार नल का पानी पहुंचाने के लिए उन्हें काफी सराहना मिली. उन्होंने कहा कि देवरिया ने उन्हें सही के साथ खड़े रहने का कर्तव्य सिखाया, वहीं मिर्जापुर ने नामुमकिन को केवल एक राय मानना सिखाया.

Advertisement

इस्तीफे पर शुरू हुई तीखी राजनीति

दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में ईमानदार और दूरदर्शी अधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है और अमानवीय दबाव के कारण अधिकारी घुटन महसूस कर रहे हैं. दूसरी ओर, यूपी बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी से अंधेरे में मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया है और अधिकारी में आत्ममुग्धता तथा पब्लिसिटी पाने की चाहत बहुत गहरी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »