'आज से खूब पार्टी करेंगे...', पिता की हत्या के बाद दोस्त और बहन से क्या बोला 'कातिल' अक्षत? लखनऊ कांड में चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ के मानवेंद्र हत्याकांड में आरोपी अक्षत ने हत्या के बाद बहन से कहा कि 'अब सब हमारा होगा और भविष्य उज्ज्वल है'. पिता को मारने के बाद उसने दोस्त को फोन कर 'पार्टी' करने की बात कही. विवाद के दौरान अक्षत ने पिता पर अय्याशी का आरोप लगाते हुए गोली चलाई थी.

Advertisement
अक्षत ने खुद पुलिस को पिता के कत्ल की कहानी बयां की (फोटो-ITG) अक्षत ने खुद पुलिस को पिता के कत्ल की कहानी बयां की (फोटो-ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

लखनऊ के मानवेंद्र मर्डर केस में जांच के दौरान तीन और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पहला खुलासा यह है कि जब पिता ने बेटे अक्षत पर रायफल तानी, तो बेटे ने कथित तौर पर कहा कि उसे नीट की तैयारी के लिए बाहर भेजकर खुद अय्याशी करना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगा. इसी कहासुनी के बीच उसने गोली चला दी. 

Advertisement

दूसरा खुलासा यह सामने आया कि जब बहन ने भाई से कहा कि उसने गलत किया है, तो आरोपी बेटे ने उसे समझाने की कोशिश की. उसने कहा कि अब तक उन्हें कम पैसे मिलते थे, लेकिन अब सब कुछ उनका होगा और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा. अक्षत ने बहन से कहा कि अब वे अपनी मर्जी से सब कुछ कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ के अक्षत के बाद अब इटावा के गजराज ने दी अपने पिता को बेरहम मौत! डीजल डाल फूंक दी लाश, फिर...

तीसरा खुलासा यह है कि पिता की हत्या के बाद बेटे ने अपने एक दोस्त को फोन कर कहा कि अब कोई रोक-टोक नहीं है और आज से खूब पार्टी करेंगे. इस तरह इन तीनों बिंदुओं ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को और भी गंभीर और चौंकाने वाला बना दिया है. फ़िलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Advertisement

मानवेंद्र सिंह हत्याकांड

आपको बता दें कि लखनऊ के सनसनीखेज मानवेंद्र हत्याकांड में बेटे की दरिंदगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी अक्षत ने नीट की तैयारी और पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड: जेल जाने से पहले बहन से लिपटकर रोया अक्षत, पुलिस के सामने उगले खौफनाक राज!

वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे ड्रम में भरने की कोशिश की, लेकिन शरीर भारी होने के कारण उसने आरी से पिता के दोनों हाथ, पैर और सिर काट दिए. आरोपी ने कटा हुआ सिर घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया और हाथ-पैर भी अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए. हत्या में इस्तेमाल रायफल को उसने गड्ढे में दबा दिया था. 

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या के बाद अक्षत ने बहन से कहा कि 'अब सब हमारा होगा' और दोस्त को फोन कर 'पार्टी' करने की बात कही. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच-पड़ताल जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement