शाहजहांपुर में बारातियों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घोड़ा-गाड़ी के पेमेंट का विवाद सुलझाने आई थी टीम

शाहजहांपुर के मदनापुर में बारात में बुग्गी के पेमेंट विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ बारातियों ने मारपीट और अभद्रता की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है. अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Advertisement
बारातियों ने किया पुलिस टीम पर हमला (Photo- Screengrab) बारातियों ने किया पुलिस टीम पर हमला (Photo- Screengrab)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में झगड़े को निपटाने गई पुलिस खुद ही पिट गई. दरअसल, एक बारात में किराए पर आई घोड़ा-गाड़ी के भुगतान के विवाद को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन कहासुनी के बाद बारातियों ने पुलिसकर्मियों को ही पीट दिया. पुलिस की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. 

फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना थाना मदनापुर क्षेत्र की है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि यहां बाहर से एक बारात आई थी. घोड़ा गाड़ी से जब बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई तो इसके किराए को लेकर बारातियों से विवाद हो गया. इसी दौरान किसी ने डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामला निपटाने की कोशिश की तो विवाद और बढ़ गया.

इस दौरान पुलिस के एक सिपाही ने किसी बाराती को थप्पड़ मार दिया. बाराती के थप्पड़ मारने से नाराज बारातियों ने फिर पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई. 

सीओ प्रियांक जैन ने कहा कि उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मदनापुर में पीआरवी को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि बारात में बुग्गी के पेमेंट को लेकर विवाद हो गया है. इस सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो बारात में मौजूद लोग पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है. अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. नामित व्यक्तियों में से तीन व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement