'तुझे भी मुस्लिम बना देंगे', अमरोहा में अस्पताल संचालक पर दलित नर्स के धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप, परिजनों को धमकाया

अमरोहा के हसनपुर में निजी अस्पताल के संचालक पर दलित नर्स का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर धरना देने के बाद पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर गायब युवती व आरोपी की तलाश शुरू की.

Advertisement
पहचान छिपाकर अस्पताल संचालन और धमकी के आरोप (Photo- ITG) पहचान छिपाकर अस्पताल संचालन और धमकी के आरोप (Photo- ITG)

बी एस आर्य

  • अमरोहा ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में स्थित साईं जीवनदान अस्पताल के संचालक पर दलित नर्स का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का गंभीर आरोप लगा है. सैदनगली के उझारी निवासी पीड़ित परिवार ने जब अस्पताल के बाहर धरना दिया, तब पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया. पीड़ित युवती अस्पताल में काम करती थी और उसका विवाह तय हो गया था. विवाह की खबर मिलते ही आरोपी संचालक ने पहले लड़के वालों को भड़काया और फिर युवती को लेकर फरार हो गया. पुलिस अब गायब लड़की की तलाश में जुटी है.

Advertisement

पहचान छिपाकर अस्पताल संचालन और धमकी के आरोप

हैरानी की बात यह है कि धर्म विशेष के संचालक ने अपनी पहचान छिपाकर साईं जीवनदान अस्पताल का संचालन कर रखा है. परिजनों का आरोप है कि जब वे बेटी की जानकारी लेने पहुंचे, तो स्टाफ ने पिता को धमकी दी और गाली-गलौज की. उन्होंने कहा कि 'चला जा नहीं तो तुझे भी यहीं कलमा पढ़ाकर मुस्लिम बना देंगे.' परिजनों ने अस्पताल पर लव जाल और गौकशी का अड्डा होने का आरोप लगाया है.

एससी-एसटी एक्ट और गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और जातिसूचक शब्द कहे जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर की कॉपी में धर्म परिवर्तन और गौकशी जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है. परिजन अपनी गायब बेटी को संचालक के चंगुल से बचाने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

अमरोहा में मेडिकल तंत्र और पुलिस की कार्रवाई

इस प्रकरण ने अमरोहा में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे अस्पतालों की पोल खोल दी है. जिले में धर्म विशेष के कई लोग अस्पताल और क्लीनिक संचालित कर रहे हैं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर फरार संचालक और गायब युवती की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »