IIT-BHU: गैंगरेप के आरोपियों को केक लगा रहे BJP विधायक, वायरल तस्वीर की सच्चाई खुद MLA ने बताई!

पिछले वर्ष वाराणसी के IIT-BHU की बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना में आरोपी बनाए गए बीजेपी आईटी सेल के दो सदस्यों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. इसी बीच दोनों आरोपियों के साथ बीजेपी विधायक की केक लगाने की फोटो वायरल हो रही है. जिसको लेकर बवाल मच गया है.

Advertisement
IIT-BHU: गैंगरेप के आरोपियों को केक लगा रहे BJP विधायक, तस्वीर वायरल IIT-BHU: गैंगरेप के आरोपियों को केक लगा रहे BJP विधायक, तस्वीर वायरल

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 01 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

पिछले वर्ष 22 अगस्त को वाराणसी के IIT-BHU की बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना में आरोपी बनाए गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के IT सेल के तीन सदस्यों का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ चुका है. क्योंकि तीनों आरोपियों में कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान उर्फ आनंद को हाईकोर्ट की ओर से जमानत मिल चुकी है. वहीं, तीसरे आरोपी सक्षम पटेल की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई होना है.

Advertisement

बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आरोपियों के साथ फोटो वायरल

जमानत मिलते ही न केवल सोशल मीडिया पर इसकी निंदा हो रही है, बल्कि विपक्षी दल भी बीजेपी को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच ऐसे आरोप भी लग रहे हैं कि दोनों आरोपियों का जमानत के बाद स्वागत किया गया और जश्न भी मनाया गया. दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें वाराणसी के कैंट विधानसभा के बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव जमानत पाए हुए दोनों आरोपी कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IIT बीएचयू की छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले तीनों युवक अरेस्ट, 60 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

बीजेपी विधायक ने कहा 5 साल पुरानी है तस्वीर

बीजेपी विधायक अपने हाथ से आरोपी अभिषेक चौहान के चेहरे पर केक भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस मामले में बीजेपी विधायक का पक्ष जानने के लिए जब उनसे फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह तस्वीर लगभग 5 साल पुरानी है. उन्होंने कहा कि देखा भी जा सकता है कि फोटो कोरोनाकाल की है. क्योंकि वह मास्क लगाए हुए हैं.

Advertisement

बीजेपी विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता परिवार का सदस्य होता है. वह एक कार्यक्रम में गए हुए थे. इस दौरान उन्हें केक काटना पड़ा था. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों से अब उनका किसी तरह का कोई संबंध नहीं है. वहीं, टेलीफोन के अलावा बीजेपी विधायक से मिलकर इंटरव्यू के जरिए उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो वह सामने आने से बचने लगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »